छतरपुर वापस लौटें प्रवासी मज़दूरों को दी जाएंगी आर्सेनिक एलबम-30 *प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने का अनूठा प्रयास
छतरपुर :- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारीयों (राजस्व) को निर्देशित किया गया है कि जो भी प्रवासी मज़दूर बस, ट्रैन या किसी अन्य माध्यम से 5 मई के बाद छतरपुर जिले वापस आयें हैं उन सभी के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर कोरोना वायरस से बचाव हेतु कल से आर्सेनिक एलबम-30 नाम की होम्योपैथिक दवा का वितरण किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस का खतरा सामान्य तौर पर उन लोगों को है, जिनकी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। आयुष मंत्रालय ने एक एडवायजरी जारी कर कोरोना वायरस से बचाव के लिए एसबीएल आर्सेनिक एलबम-30 दवा के सेवन की बात कही है। सर्दी-खांसी, जुकाम व सांस लेने में परेशानी, शरीर दर्द होने पर आर्सेनिक एलबम-30 नाम की होम्योपैथिक दवा का उपयोग करके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत की जा सकती है। सावधानी बरतकर महामारी बन चुकी इस बीमारी से बचा जा सकता है।
दवा का सेवन कौन और कैसे करें
आर्सेनिक की 6 गोलियां 3 दिन सुबह खाली पेट लेनी होंगी और 10 साल से कम उम्र के बच्चे को सिर्फ 4 गोलियां 3 दिन सुबह खाली पेट दें। खाने के बाद आधा घंटा कुछ भी नहीं खाना है।
इस दवाई का असर सिर्फ 1 महीने तक रहता है इसलिए हर महीने इसका सेवन जरूरी है। 3 साल से कम उम्र के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को इस दवाई का सेवन नहीं करना है। किसी भी प्रकार की शंका होने की स्थिति में आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Post a Comment