सेवा भारती ने व्यापारियों एवं कृषकों को पिलाया काढ़ा
छतरपुर। कृषि उपज मण्डी प्रांगण में सेवा भारती द्वारा आज प्रांत कृषक कार्य प्रमुख विष्णुदत्त चतुर्वेदी की उपस्थिति में सेवा भारती के द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना बीमारी के संक्रमण से बचने हेतु आयुष काढ़ा कृषि उपज मण्डी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा कृषकों को पिलाया तथा कोरोना के संबंध में जागरूक किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक राय, जिला सचिव सुधीर जैन, अध्यक्ष गल्ला व्यापारी मोहन असाटी, मंडी सचिव ओ.पी.अग्रवाल, मंडी सचिव मंगल सिंह, महेन्द्र प्रजापति, लिपिक शिवेन्द्र सिंह,समाजसेवी दिलीप सेन,आनंद भार्गव सह सेवा प्रमुख, राजाराम यादव, राजू यादव,रामप्यारी,कृषक राजेश साहू,अखिलेश श्रीवास,मुन्ना कुशवाहा,अरविन्द्र सिंह परिहार,मुन्नी कुशवाहा आदि अनेक लोगों ने काढ़ा का सेवन कर अपनी उपस्थिति दर्ज की।
Post a Comment