प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को कलेक्टर ने दी सहायता राशि
छतरपुर :- छतरपुर जिला कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा जिले में प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए अग्नि दुर्घटना से पीड़ित 14 व्यक्तियों को 193650 रूपये, सर्पदंश से 05 मृतकों के वारिसों को 20 लाख रूपये, अतिवृष्टि से मकान क्षति/पशु हानि से 05 व्यक्तियों को 27400 रूपये, आकाशीय बिजली एवं पानी में डूबने से 04 मृतकों के वारसानों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान सम्बंधित व्यक्ति के बैंक में संधारित खातों के माध्यम से किया गया है।
Post a Comment