कलेक्टर ने किया आजीविका केन्द्रों का अवलोकन
कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने आज छतरपुर जिले के ग्राम हमा, निवारी, सौरा, मुवासी, देरी एवं धौरी स्थित आजीविका केन्द्रों पर स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ बैठक लेकर आजीविका गतिविधियों एवं कोरोना सम्बंधित जागरूकता और बचाव के तरीको पर चर्चा की।
उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा कोरोना महामारी के दौरान मास्क निर्माण एवं जागरूकता अभियान मे कोरोना वारियर्स के रूप में सहयोग प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया एवं उनके कार्यो के सराहना की।
कलेक्टर ने सौरा स्थित आजीविका आउटलेट मे सेनेटरी नैपकिन यूनिट, अगरबत्ती यूनिट आदि का निरिक्षण किया साथ ही देरी रोड स्थित आजीविका आउटलेट मे स्व सहयता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन भी किया।
इस दौरान एस.डी.एम सुश्री प्रियांशी भंवर, जिला परियोजना प्रबंधक एसआरएलएम सोनू सुशीला यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Post a Comment