पति ने रक्तदान करने से किया मना देवर ने रक्तदान कर जच्चा-बच्चा का बचाया जीवन

पति ने रक्तदान करने से किया मना देवर ने रक्तदान कर जच्चा-बच्चा का बचाया जीवन 
*समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी द्वारा रक्तदान करने को लेकर किया गया जागरूक*

पन्ना :- पन्ना जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम तिलान्गुवा निवासी राजकुमारी कुशवाहा पति राकेश कुशवाहा उम्र 25 वर्ष को ए पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी । जिसको लेकर पीड़ित पति राकेश कुशवाहा सुबह से ही खून की तलाश में दर-दर भटक रहा था और स्वयं का ब्लड चेक कराने के लिए तैयार नहीं था । जिसके बाद पीड़ित पति द्वारा पन्ना जिले के समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई । जानकारी प्राप्त होते ही समाजसेवी श्री गोस्वामी द्वारा सोशल मीडिया पर संदेश जारी किया गया एवं इसके साथ ही पीड़ित पति राकेश कुशवाहा को अपने परिवार के सदस्य के साथ ब्लड बैंक में पहुंचने के लिए कहा गया।  जहां पर पीड़ित पति का खून परीक्षण कराया गया एवं  उनके चचेरे भाई का खून परीक्षण लैब टेक्नीशियन बीपी सैनी एवं मिथुन खटीक द्वारा किया गया। जिसके बाद दोनों का हीमोग्लोबिन 13 पॉइंट के ऊपर बताया गया तथा दोनों लोगों को समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी एवं ब्लड बैंक के कर्मचारी श्री बी पी  सैनी एवं लैब टेक्नीशियन मिथुन खटीक द्वारा समझाइश दी गई। रक्तदान करने से होने वाले फायदे के बारे में बतलाया गया। जिसके बाद पति द्वारा रक्तदान करने से मना कर दिया गया। उनके चचेरे भाई छोटे लाल कुशवाहा पिता जय किशोर कुशवाहा उम्र 18 वर्ष निवासी तिलगुमां द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान करने की सहमति प्रदान की गयी। इसके बाद छोटे लाल कुशवाहा द्वारा ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान किया गया। रक्तदाता छोटे लाल कुशवाहा ने कहा कि रक्तदान प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अवश्य करना चाहिये। रक्तदान करने से इंसान का जीवन बचाया जाता है । आज किये गये रक्तदान से उनकी भाभी को किया गया रक्तदान से जहां भाभी एवं नवजात का जीवन  बचाया  जाएगा।  वहीं दूसरी ओर रक्तदान करने वाले व्यक्ति को रक्त संबंधी बीमारियों से बचाव होता है ।
इस अवसर पर समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी लैब टेक्नीशियन वी पी सैनी मिथुन खटीक एवं पीड़ित पति राकेश कुशवाहा मौजूद रहे।

Post a Comment

[blogger]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget