90 साल के बुजुर्ग और 4 साल की बच्ची ने दी कोरोना को मात
छतरपुर :-आज डिस्चार्ज हुए 8 मरीज़ो में से 2 मरीज़ ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना को परास्त कर दृढ़ इच्छाशक्ति की एक नई मिसाल कायम की है।
कहा जाता है की 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति या 10 साल से कम उम्र के बच्चे यदि कोरोना के चपेट मे आ जायें तो स्थिति गंभीर हो सकती है पर ग्राम कूँड मे कोरोना संक्रमित पाए गए 90 साल के बुज़ुर्ग और 4 साल की बच्ची आज कोरोना को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
छतरपुर जिले के कोरोना योद्धा, डॉक्टर, मेडिकल टीम एवं प्रशासन द्वारा निरंतर किये गए प्रयासों के कारण जिले मे कोरोना संक्रमित मरीज़ की पहचान जल्द से जल्द कर उन्हें समय रहते बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसका नतीजा है की ज़िले मे अभी तक 9 कोरोना संक्रमित मरीज़ पाए गए थे जिसमे से कुल 17 मरीज कोरोना वायरस को परास्त कर घर लौट चुकें हैं।
Post a Comment