खजुराहो पुलिस ने जुआरीयों को पकड़ने का चलाया अभियान
छतरपुर :- खजुराहो क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जुआ -सट्टा एवं नशे के कारोबार पर विराम लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ, जिला पुलिस उप अधीक्षक समीर सौरभ, एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के निर्देशन में खजुराहो थाना प्रभारी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह जोनवार के नेतृत्व में इन दिनों अपराधियों की धरपकड़ कर अवैध कार्यों पर विराम लगाने के उद्देश्य से तत्परता दिखाई जा रही है l
इसी तारतम्य में अचनार के पास खजुराहो पुलिस के द्वारा जुआ खेल रहे कुछ जुआरियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 229/ 220 जुआ एक्ट 13 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामला कायम किया गया है , जिसमें भागीरथ पटेल पिता बेटू पटेल पुरानी बस्ती खजुराहो, प्रतीक मिश्रा पिता अतुल मिश्रा विद्याधर कॉलोनी खजुराहो एवं अशोक सोनी पिता रामबाबू सोनी पुरानी बस्ती खजुराहो को ताश की गड्डी एवं 2250 रुपए नगद के साथ दो मोटरसाइकिल के सहित गिरफ्तार कर थाना खजुराहो ने मुहिम की शानदार शुरुआत की।
जो गाड़ियों को पकड़ने की इस कार्यवाही में खजुराहो थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जोनवार के अलावा आरक्षक राम शंकर सिंह, बृजेंद्र एवं अनिल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Post a Comment