"बुलंद हौसलों का बुंदेलखंड"
छतरपुर जिले में कोरोना को हराकर मरीजों के डिस्चार्ज होने का सिलसिला जारी :-
एक मशहूर कहावत "पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है" को सार्थक रूप दिया है, बुंदेलखंड स्थित छतरपुर के जिलेवासियों की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं बुलंद हौसलों ने और यहाँ के कोरोना योद्धा, डॉक्टर, मेडिकल टीम एवं जिला प्रशासन द्वारा निरंतर किये जा रहे प्रयासों एवं कड़ी मेहनत ने, जिसका नतीजा है कि 45 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिलने के बाद भी अभी तक कुल 34 मरीज कोरोना को परास्त कर स्वस्थ होने के उपरांत अपने घर वापस पहुंच चुकें हैं। प्रशासन के बेहतर प्रबंधन और इलाज की व्यवस्थाओं के कारण अभी तक कोरोना संक्रमण से किसी भी मरीज़ को जान की क्षति नहीं हुई है एवं सभी मरीजों की पहचान जल्द से जल्द कर उन्हें समय रहते बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है जिस कारण वह स्वस्थ हो पा रहे हैं।
जिला कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण पर उनकी जीत के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने कि जरुरत नहीं है बल्कि सावधानी और सतर्कता बरतने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। मास्क, सेनिटाइज़र का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके ही हम स्वयं को, अपने परिवार को और आसपास के सभी लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं। सुरक्षित रहेंगे तभी स्वस्थ रहेंगे।
कोरोना को मात देकर आज डिस्चार्ज हुए 5 मरीज
छतरपुर में कोरोना के मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
इन मरीजों में से एक मरीज ग्राम पनागर, एक ग्राम कालापानी तथा तीन मरीज चंदला के शामिल है। स्वस्थ हुये सभी मरीजों ने इलाज के दौरान उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, चिकित्सकीय तथा अन्य सेवाओं की सराहना की। इसके लिये उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।
Post a Comment