हरपालपुर का वार्ड क्रमांक 1 कंटेनमेंट एरिया घोषित

हरपालपुर का वार्ड क्रमांक 1 कंटेनमेंट एरिया घोषित

छतरपुर :- कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71(1)(2) में निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए वार्ड क्रमांक 1, लहचूरा रोड, हरपालपुर तहसील नौगांव जिला छतरपुर को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। लहचूरा रोड हरपालपुर तहसील नौगांव जिला छतरपुर अंतर्गत जोगेन्द्र कुशवाहा के मकान से देवकी नंदन गुप्ता के मकान तक व देवकी नंदन गुप्ता के मकान से बसंत साहू के मकान तक कंटेनमेंट एरिया बनाया गया है। इसी के साथ एसडीएम श्री विनय द्विवेदी को कंटेनमेंट एरिया के इंसीडेंट कमाण्डर के रूप में नियुक्त किया गया है।

कन्टेनमेंट एरिया में सर्विलेंस हेतु दल का गठन किया गया है जिसमें एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही उक्त एरिया के समस्त निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना अनिवार्य रहेगा। कंटेनमेंट एरिया में सीएमएचओ द्वारा विशेष रैपिड रिस्पॉस टीम का गठन किया जाएगा।

उक्त क्षेत्र की एण्ट्री एक्जिट प्वाइंट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत स्क्रीनिंग की जाएगी। समस्त वार्डवार फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता जैसे एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एलएचबी एवं सुपरवाईजर टीम वाइज एपीसेंटर से घरों का भ्रमण कर जानकारी नोडल अधिकारी आईडीएसपी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। समस्त कोरोना संक्रमण के पॉजीटिव केस के परिजन/निकट सम्पर्क को होम क्वारेंटाइन कराया जाएगा, जिससे संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोका जा सके। इसी के साथ संदिग्ध संक्रमित कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करते हुए समस्त संबंधितों को होम क्वारेंटाइन कराया जाएगा, जिनको होम क्वारेंटाइन किया गया है उनका प्रतिदिन फॉलोअप लिया जाएगा, जब तक की सस्पेक्टेड केस की रिपोर्ट निगेटिव न आ जाए। इंसिडेंट कमाण्डर कंटेनमेंट एरिया का सेनेटाईजेशन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। कंटेनमेंट एरिया में कार्यरत समस्त कार्यकर्ता पीपीई प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करेंगे। 

Post a Comment

[blogger]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget