मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना मे मृत श्रमिकों के परिवार को दी 1-1 लाख रूपए की सहयता राशि
छतरपुर :- छतरपुर में हुई सड़क दुर्घटना में ट्रक पलटने से 6 मजदूरो की मृत्यु और 16 मजदूर घायल हुए थे, ट्रक मे सवार मज़दूर उत्तरप्रदेश के निवासी थे और ट्रक से घर लौट रहे थे। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी लगने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा छतरपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया गया साथ ही मृतक श्रमिकों के परिवार को 1-1 लाख रूपए और घायलों को 25 हज़ार रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदान करने की घोषणा की गई। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
छतरपुर कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा भी म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के प्रावधान अनुसार सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के परिवार को 15000 रु. और घायलों को 7 हज़ार 500 रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
उल्लेखनीय है की म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार कोविड-19 महामारी के दौरान अन्य राज्य से उनके मूल राज्यों की ओर प्रस्थान कर रहे प्रवासी श्रमिको की यदि मध्यप्रदेश राज्य में किसी आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति मे राज्य शासन द्वारा मृतक प्रवासी श्रमिक के परिवार को एक लाख रूपये एवं गभीर रूप से घायल होने पर प्रवासी श्रमिक को 25 हजार रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कि जाएगी।
Post a Comment