मिट्टी के बर्तन बनाने वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट

मिट्टी के बर्तन बनाने वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट
मेला ग्राउण्ड में लगा मटका बाजार, 1 भी मटके की नहीं हुई बिक्री 
प्रशासन के आदेश का परिणाम / हम क्या करेगें साहब 
साहब का आदेश से ,नहीं पल राहा पेट नहीं बिके मटके ,

 दिलीप सेन - छतरपुर 
#छतरपुर। वैश्विक महामारी कोरोना-19 के चलते लॉकडाउन के कारण सम्पूर्ण देश में आर्थिक संकट जहां अपने पैर पसार रहा है,वहीं स्थनीय प्रशासन की उपेक्षा के कारण भी छोटे-छोटे घरेलू उद्योग आर्थिक तंगी झेल रहे है,जिससे इन कामगारों को अपने परिवार के भरण-पोषण का संकट गहरा गया है, इस समस्या से मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगर भी अछूते नहीं रहे, जिन्हें प्रशासन की उपेक्षा एवं असंवेदनशीलता के कारण लॉकडाउन में मिली छूट का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर लगाई जाने वाली मटकों की दुकानों को हटाकर मेला ग्राउण्ड में लगवा दिया गया है,जहां दुकानदार बोनी तक को तरस रहे है। 
संवाददाता से हुई चर्चा में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले #मोहन लाल प्रजापति ने बताया कि हमारी सबसे बड़ी समस्या है कि हम सभी व्यापारी नगर में विभिन्न स्थानों पर अपना-अपना व्यापार करते थे, लेकिन प्रशासन द्वारा लॉकडाउन का हवाला देते हुए शहर की सभी दुकानें मेला ग्राउण्ड में लगवा दी जिससे हमारा व्यापार पूरी तरह ठप्प हो गया। 
देरी रोड निवासी #गोरे #लाल प्रजापति ने बताया कि हमारा व्यापार मौसमी है जो वर्ष में मात्र तीन माह गर्मी में ही चलता है, क्योंकि गर्मी के मौसम में मटकों की विक्री अधिक होती है,साथ ही विवाह का सीजन होने के कारण भी मिट्टी के अन्य बर्तनों की भी बिक्री बढ़ जाती थी, जिससे हमारे पूरे साल भर का खर्च चलता था, जो पूरी तरह ठप्प हो गया है, प्रशासन द्वारा हमारी परेशानियों के ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, बल्कि हमें परेशान किया जा रहा है। 
हटवारा मोहल्ला निवासी #सीताराम प्रजापति मेला ग्राउण्ड में कोई ग्राहक नहीं आ रहा है, हमारी बोनी तक नहीं होती है, हाईवे के किनारे हमारी दुकानें लगती थी जैसे-तैसे बच्चों का भरण पोषण कर लेते थे, लेकिन अब तो हम भूखे-मरने की कगार पर है। हमारा व्यापार ऐसा नहीं है कि जहां भीड़ अधिक हो, हम भी सोशल डिस्टेंस का पालन करके अपना व्यवसाय चला सकते हैं। 
मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कागीगरों की ओर से #जमना #प्रजापति ने जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका सीएमओ से मांग की है कि हमें पूर्वत सागर रोड,पन्ना रोड,नौगांव रोड,देरी तिराहा पर पूर्वत दुकानें लगाने की अनुमति प्रदान की जाये, ताकि हम अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें, क्योंकि मानसून प्रारंभ होने में मात्र 20 दिन  ही शेष बचे हैं,इसके बाद हमारा व्यापार पूर्णत: बंद हो जाता है।

Post a Comment

[blogger]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget