छतरपुर :-आर.एस.एस.ने निरंतर जारी रखे सेवा कार्य
मधुकर राष्ट्रोत्कर्ष समिति एवं सेवा भारती की रही महत्वपूर्ण भूमिका !
दिलीप सैन - छतरपुर
छतरपुर। कोविड-19 महामारी के इस दौर में परीक्षा की कठिन घड़ी में स्वयंसेवकों ने निरंतर सेवा कार्य जारी रखे। लॉक डाउन के बढऩे के साथ-साथ,विभिन्न प्रकार की आवश्यकताओं और परेशानियों को पहचान कर समय-समय पर सहायता, सेवा और उत्साह वर्धन जैसे कई कार्यक्रम निरंतर किये जा रहे हैं।
जैसा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे में कहा जाता है वैसे ही पूरी योजना के साथ, व्यवस्थित तरीकों से,नियमों का पालन करते हुये बिना शोर-शराबे के हजारों नागरिकों को आवश्यकता अनुसार सहयोग प्रदान किया गया।
संघ की दृष्टि से छतरपुर नगर को चार भागों में बाटा गया इन चार भागों में 5-5 बस्तियों की योजना की गई,वहां स्वयं सेवकों द्वारा अपने मोहल्ले व बस्तियों के व्यक्तिगत सर्वे के द्वारा जरूरमतमंद लोगों की आवश्यकता अनुसार सूची बनाई गई और साथ ही समाज से सहयोग लेकर के जरूरतमंद लोगों को सहयोग किया। सूचियों के आधार पर राशन,अनाज आदि इक्ठ्ठा किया गया और आवश्यकता अनुसार बना बनाया भोजन हफ्ते भर की राशन किट साबुन,मास्क,पानी, गायों को चारा व सब्जियों के छिलके आदि लोगों को उपलब्ध कराए। स्वयंसेवकों ने लॉक डाउन में नगर में फंसे प्रवासियों व बाहर राज्यों में फंसे लोगों को उनके गन्तव्य तक पहुचाने में सहायता की।
लगभग 1200 लोगों को 40 दिन खिचड़ी बाटी गई, छतरपुर नगर में 800 राशन किट बांटी गई, 150000 मास्क का निर्माण करवाया गया है। नगर के अंदर कोरोना योद्धाओं का सम्मान एवं तीन दिन तक निरंतर त्रिकूट काढ़ा पिलाया गया।
मधुकर राष्ट्रोष्कर्ष समिति द्वारा थोक में देशी मास्क का निर्माण करवाया गया इस कार्य में लगी महिलाओं को अच्छा रोजकार मिला साथ ही सस्ते स्वदेशी मास्क अनेकों समाजसेवी संस्थानों ने पसंद किये व खरीद कर अनेकों स्थानों पर वितरित किये। संघ के सेवा भारती विभाग ने छतरपुर नगर में नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श के लिये डॉक्टरों की एक टोली बनाकर फोन के माध्यम से अनेकों लोगों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। सेवा भारती अपने प्रयासों से प्रशासनिक अधिकारियों को पी.पी.ई. किट भी उपलब्ध करा रही है।
इस संकट की घड़ी में जहां सबको घर के अंदर रहने का निर्देश था वहीं, कुछ लोगों को प्रतिदिन आवश्यक सेवाओं के लिये बाहर निकलना अनिवार्य होता है। ये थे पुलिस,डॉक्टर,पत्रकार,स्वास्थ्य कर्मी,सफाई कर्मी आदि इनके साथ देश के कई इलाकों में अप्रिय घटनाएं हुई, कोरोना संक्रमण में भी प्रभावीत हुए। उनके टूटते मनोबल को बढ़ाने के लिये हौर होसला दिलाने के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इन कोरोना योद्धाओं का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। जगह-जगह पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये उन्हें त्रिकूट काढ़ा और अर्सनिक ऐल्बम दवाई मुफ्त बांटी।
Post a Comment