जिला सर्व सेन समाज जिला अध्यक्ष दिलीप सेन के नेतृत्व में दबंगों से परेशान सेन परिवार ने डी.आई.जी. से की मुलाकात ,अपराधियों पर होगी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही-विवेक राज !!
आशीष रैकवार - छतरपुर
छतरपुर। बड़ामलहरा थाना अन्तर्गत धनगुवां में सेन परिवार पर लॉकडाउन में ढाड़ी-कटिंग न करने से नाराज क्वाराईनटेन संजू घोषी और साथियों द्वारा किये गये हमले की घटना के 15 दिनों के बाद भी पुलिस द्वारा अपराधियों पर कार्यवाही न करने के कारण अपराधियों को हौसले बुलंद हैं,वह अब भी पीडि़त परिवार को परेशान कर रहे हैं,कारण सिर्फ इतना है कि पंचायत भवन में क्वाराईनटेन संजू घोषी को चौकीदार रज्जू सेन द्वारा बाहर जाने एवं ढाड़ी कटिंग करने से मना करना था। अपराधियों की कार्यशैली से ऐसा लगता है जैसे इन्हें पुलिस का खुला समर्थन प्राप्त हो, तभी तो वह बेखौफ होकर गांव में घूम रहे हैं। दबंगों से परेशान पीडि़त परिवार के सदस्यों रज्जू सेन, सुरेन्द्र सेन व बृजराज सेन,शीलेन्द्र सेन,राघवेन्द्र सेन ने मुख्यालय पर आकर सेन समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप सेन के नेतृत्व में पुलिस उपमहानिरीक्षक विवेक राज से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप कर आप बीती सुनाई तथा अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की । वहीं पीडि़त सेन परिवार ने पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में शिकायत शाखा में भी शिकायत दर्ज कराई। इस अवसर पर सर्व सेन समाज के संभाग प्रभारी एडवोकेट नंदकिशोर ओमरे, जिला सचिव राजेन्द्र सेन,नगर प्रभारी अरविन्द वर्मा, युवा सेन संगठन अध्यक्ष विक्रम सेन उपस्थित रहे।
पीडि़त सेन परिवार से मुलाकात कर उनकी बात को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक विवेक राज ने कहा कि अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी।
ज्ञापन के माध्यम पंचायत चौकीदारी घायल रज्जू सेन ने बताया कि विगत 7 मई को रात्रि में संजू घोष ने 10-12 साथियों के साथ हमारे घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की जिसमें सरेन्द्र सेन, लूना सेन, रेखा सेन, गर्भवती सरोज सेन एवं स्वयं रज्जू सेन घायल हुये थे,पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर खाना पूर्ति की। घटना के 15 दिनों के बाद भी अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं तथा पीडि़त परिवार के घर के सामने से मोटर साईकिल से रात्रि में निकलते हैं तथा गाली-गलोच करते हैं। रज्जू सेन ने बताया कि घटना की रात्रि में जब हम सब घायल जिला चिकित्सालय में इलाज करा रहे थे तभी धनगुवां में घर में अपराधियों द्वारा चोरी करा दी गई, जिसमें घर में रखे नगद रूपये एवं जेवरात चुरा लिए गये। जिसकी रिपोर्ट बड़ामलहरा पुलिस द्वारा नहीं लिखी गई।
Post a Comment