विवि द्वारा परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित
छतरपुर :- महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर द्वारा सत्र 2019-20 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष (वार्षिक पद्धति) स्वाध्यायी/पूरक/अनुत्तीर्ण छात्रों के बीए, बीएससी, बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी गई हैं।
छात्र-छात्राएं एमपी ऑनलाइन के पोर्टल से सामान्य शुल्क के साथ 27 मई से 11 जून तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। विवि द्वारा परीक्षा शुल्क 1550 रूपए निर्धारित किया गया है। प्रायोगिक विषय के साथ परीक्षा शुल्क 1950 निर्धारित है। छात्र-छात्राएं 750 रूपए विलंब शुल्क के साथ 12 से 16 जून तक तथा 1000 रूपए विशेष विलंब शुल्क के साथ 17 जून से परीक्षा प्रारंभ होने के 3 दिवस पूर्व तक परीक्षा फार्म भरा जा सकता है।
Post a Comment