मनरेगा बना श्रमिकों के रोजगार का साधन।

मनरेगा बना श्रमिकों के रोजगार का साधन
छतरपुर जिला प्रशासन द्वारा मनरेगा अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा  मज़दूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम मे जनपद गौरिहार के ग्राम पंचायत कटरा एवं पड़वार और लवकुशनगर के ग्राम पंचायत हरद्वार बमोरिपुरवा मे खेत तालाब एवं मेड बंधान का कार्य प्रगति पर है।

जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु चंद्र द्वारा अवगत कराया गया की जिले के मजदूरों को उनके ग्राम में ही रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना बनाकर मनरेगा तहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं तथा भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार मनरेगा में जल संरक्षण एवं संवर्धन तथा सिंचाई के कार्यों को प्राथमिकता देकर जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। 

शासन के निर्देशानुसार मनरेगा मजदूरी दर 190 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। मनरेगा तहत संचालित कार्यो में सोशल डिस्टेंसिंग तथा सतत् रूप से हेण्डवॉस सहित अन्य सुरक्षा उपायों को अपनाया जा रहा है। सभी मजदूरों को मास्क एवं गमछा लगाने के निर्देश दिए गए है।

Post a Comment

[blogger]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget