पन्ना तहसीलदार कु. दीपा चतुर्वेदी ने की मानवता की सेवा: निराश्रितो के दुख में बनी सहारा
पंकज पाराशर छतरपुर
पन्ना तहसीलदार कु. दीपा चतुर्वेदी मानवता की सेवा कर निराश्रित की मदद गरीबों की सहारा बनी है l पन्ना शहर में कल रात इंद्रपुरी कालोनी निवासी लक्खू साहू का भतीजा लल्लू साहू जो छतरपुर मे रहते थे बीमारी के चलते निधन हो गया था l मृतक लल्लू साहू के घर में क्रिया कर्म करने के लिए कोई पुरुष छतरपुर में नहीं था l जिसके चलते लघु साहू को क्रिया कर्म में जाना आवश्यक था लेकिन छतरपुर जाने के लिए रात्रि में पास बनवाने में दिक्कत हो रही थी l शासन द्वारा निर्धारित निर्देशों पर कार्य करना लघु साहू के लिए बड़ा मुश्किल था l लघु साहू ने यह जानकारी मीडिया को दिए मीडिया ने तुरंत ही रात्रि में पन्ना तहसीलदार कु. दीपा चतुर्वेदी से संपर्क किया रात्रि में 11:30 बजे भी तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी द्वारा फोन रिसीव किया और मीडिया के माध्यम से उन्हें पूरी जानकारी से अवगत कराया, उन्होंने गंभीरता से लेते हुए जाने वाले यात्रियों के आधार कार्ड और गाड़ी नंबर मांगा गया और उतनी ही रात में लोक सेवा प्रबंधन पंकज शिवहरे को भी तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी द्वारा सूचना दी गई मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों ने रात में एक बजे तक कार्य करके पास जारी करवा दिया l उनकी इस कार्य की प्रशासनिक अधिकारियों और जनता द्वारा प्रशंसा की जा रही है, जनता की सेवा करना यह सबके बस की बात नहीं है l
Post a Comment