राजनगर मे शुरू हुआ काम मांगो अभियान।

राजनगर मे शुरू हुआ काम मांगो अभियान।


श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कण्ट्रोल रूम स्थापित।
छतरपुर :- अनुविभागीय अधिकारी श्री स्वप्निल वानखेड़े द्वारा राजनगर मे  "काम मांगो" अभियान शुरू किया गया है।
एस.डी.एम श्री वानखेड़े द्वारा अवगत कराया गया की शासन के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाना है इस हेतु राजनगर विकासखंड में जनपद पंचायत स्तर पर "काम मांगो" कन्ट्रोल रुम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष कमांक 9630373582 हैं। 
"काम मांगो" कन्ट्रोल रुम मे  प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत क्षेत्रांतर्गत कोई भी ग्रामीण रोजगार/कार्य की मांग कर सकते है। 
3 दिवस के अंदर आवेदक को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा जिसके लिए संबंधित क्षेत्रीय पंचायत समन्वयक अधिकारी की जवाबदेही तय की गई है।

Post a Comment

[blogger]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget