कोरोना से बचाव के लिए अपील
छतरपुर :-स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए छतरपुर जिले के नागरिकों से अपील की गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगाह किया गया कि आमजन द्वारा इस संबंध में कोविड-19 के बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है जिससे जिले के आस-पास के क्षेत्रों में मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। आमजनों में कोविड-19 के प्रति जागरूकता जरूरी है।
बाहर से आने वाले व्यक्ति अतिशीघ्र जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में स्थापित फ्लू ओपीडी में अपनी स्क्रीनिंग करवा कर परामार्श लें। शहर के बाहर से अपने घर में पहुंचने पर 14 दिनों के लिए अलग रहे। घर के सदस्यों से मित्रों से एवं अन्य किसी से भी मेल मिलाप न करें एवं दूरी बनाए रखें (क्वारंटीन) शासन द्वारा दिए गये होम वरंटरन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
इस दौरान तेज बुखार, सूखी खांसी, अचानक सॉस लेने में तकलीफ, सर्दी के लक्षण मिलने पर निकटतम स्वास्थ्य संस्था के फ्लू ओ.पी.डी में संपर्क करें। यदि आस पड़ोस में कोई बाहर से आया है तो उसे निकटतम स्वास्थ्य संस्था के फ्लू ओ.पी.डी में भेजने के लिए प्रेरित करें एवं जानकारी न छुपाएं। जिले के कंट्रोल रूम के फोन नं 07682-248546 पर भी सूचना दी जा सकती है
Post a Comment