श्रमिक एक्सप्रेस से छतरपुर पहुंचे दादरी व कटरा में फंसे प्रवासी मजदूर

श्रमिक एक्सप्रेस से छतरपुर पहुंचे दादरी व कटरा में फंसे प्रवासी मजदूर
छतरपुर :- राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को वापस अपने-अपने गृह जिलों में भेजने के लिए विशेष श्रमिक ट्रेन चलाई जा रही है। जम्मू कश्मीर के कटरा से रवाना हुई श्रमिक एक्सप्रेस क्रमांक 04634 आज 23 मई को प्रातः 9 बजे छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के माध्यम से कुल 2407 प्रवासी मजदूर छतरपुर वापस लौटे।

इसी तरह दादरी से रवाना हुई श्रमिक एक्सप्रेस क्रमांक 04152 के माध्यम से 650 प्रवासी मजदूर आज दोपहर 1.15 बजे छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे।

श्रमिकों की सुविधा के लिए छतरपुर रेल्वे स्टेशन पर तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे, जिसमें श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण (स्क्रीनिंग), सेनेटाइजर, मजदूरों को अपने गृह जिले तक पहुंचने के लिए बसों की व्यवस्था के साथ-साथ मजदूरों को लंच पैकेट और प्रत्येक बस में पेयजल आपूर्ति के प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। 
उक्त विशेष श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से आज छतरपुर जिले के कुल 2004 प्रवासी मजदूर अपने गृह जिले वापस पहुंच सके।

Post a Comment

[blogger]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget