जम्मू कश्मीर कटरा में फंसे प्रवासी मजदूर 'श्रमिक एक्सप्रेस' से छतरपुर पहुँचे

जम्मू कश्मीर कटरा में फंसे प्रवासी मजदूर 'श्रमिक एक्सप्रेस' से छतरपुर पहुँचे

छतरपुर :- छतरपुर फिर पहुंची श्रमिक ट्रैन ,जम्मू कश्मीर के कटरा से 'श्रमिक एक्सप्रेस' ट्रैन से 1493 प्रवासी मजदूर आज दोपहर 2 बजे छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे।

श्रमिकों की सुविधा के लिए छतरपुर रेल्वे स्टेशन पर तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे, जिसमें श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण (स्क्रीनिंग), सेनेटाइजर, मजदूरों को 

अपने गृह जिले तक पहुंचने के लिए बसों की व्यवस्था के साथ-साथ मजदूरों को लंच पैकेट और प्रत्येक बस में पेयजल आपूर्ति के प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे।
 
उक्त विशेष श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से आज छतरपुर जिले के कुल 1715 प्रवासी मजदूर अपने गृह जिले वापस पहुंच सके हैं।

Post a Comment

[blogger]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget