सुने -श्री मल्लू बाई परिवार के साथ सकुशल पहुंची अपने गांव
छतरपुर :-राजस्थान के अलवर से आज सुबह छतरपुर रेल्वे स्टेशन पहुंची 'श्रमिक एक्सप्रेस ,
ट्रेन से छतरपुर अाये और भी जिलों के प्रवासी मजदूरों की हुई घर वापसी ।
ट्रेन से छतरपुर पहुँचे सभी प्रवासी श्रमिकों के लिए स्टेशन परिसर में भोजन-पानी और स्वास्थ्य परीक्षण सहित जिला प्रशासन द्वारा मजदूरों को गंतव्य तक भेजने के लिए बस की व्यवस्था की गई थी।
श्रमिक ट्रेन से बिजावर तहसील की ग्राम डाही निवासी 38 वर्षीया श्री मल्लू बाई अपने चार बच्चों के साथ ट्रेन से छतरपुर पहुंचने पर बहुत खुश थीं।
श्री मल्लू बाई ने कहा कि वे पिछले 10 वर्ष से अलवर की धागा फैक्ट्री में दिहाड़ी पर काम करती थीं, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए इस दौरान आर्थिक समस्या आने से कार्यस्थल पर रूकना चिंता की बात थी, क्योंकि बचत के पैसों से निरंतर परिवार का भरण-पोषण होना मुश्किल था।
कार्यस्थल पर भविष्य की अनिश्चिता के कारण रूकना और फैैक्ट्री प्रबंधन द्वारा समुचित इंतजाम के अभाव में मल्लू बाई ने वापस गांव आने का फैसला किया।
उनकी इस मदद की घड़ी में प्रदेश सरकार की पहल पर प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बहुत बड़ा सहारा बनी। ट्रेन से घर वापसी के लिए टिकट की निःशुल्क व्यवस्था और जिला प्रशासन द्वारा रेल्वे स्टेशन से बस के द्वारा घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जानकारी लगने पर मल्लू बाई की खुशी दोगुनी हो गई। वह सकुशल घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देती है।
Post a Comment