प्रवासी मजदूरों को लेकर पांचवी श्रमिक एक्सप्रेस पहुंची छतरपुर l
आशीष रैकवार छतरपुर
छतरपुर :- लॉकडाउन में हरियाणा में फंसे छतरपुर एवं प्रदेश के अन्य जिलों के मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेवाड़ी से चली विशेष ट्रैन "श्रमिक एक्सप्रेस" आज सुबह छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। जिला प्रशासन द्वारा समस्त प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया साथ ही उन्हें फ़ूड पैकेट भी दिए गए। तत्पश्चात सभी को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने की कार्यवाही की गई l
रेवाड़ी से छतरपुर आई ट्रेन श्रमिक एक्सप्रेस के माध्यम से कुल 1624 प्रवासी मजदूर छतरपुर पहुंचे। इनमें छतरपुर के 490, दमोह के 287, सागर के 55, टीकमगढ़ के 100, पन्ना के 265, कटनी के 138 एवं अन्य जिलों को मिलाकर कुल 31 जिलों के मजदूर शामिल है।
Post a Comment