"कोरोना से जीता टी.बी. का मरीज़"
छतरपुर :-कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य कर्मियों तथा जिला प्रशासन की टीम ने कोरोना योद्धा के रूप में पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया है और कर रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज एक टीबी पीड़ित मरीज़ मात्र 10 दिनों में कोरोना को मात देकर घर वापस लौट सका है।
टीबी और कोरोना दोनों बीमारी में लंग्स पर बुरा असर पड़ता है और ऐसे मे कोरोना संक्रमित व्यक्ति अगर टीबी का मरीज़ हो तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। कुछ इसी तरह का केस छतरपुर जिला प्रशासन के सामने आया जब ग्राम राजपुरा में पाया गया कोरोना संक्रमित मरीज़ टीबी का पेशेंट निकला। इन गंभीर हालातों में भी स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात सेवा भाव को पूर्ण करने के उद्देश्य से पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ उक्त मरीज़ का इलाज किया जिसका नतीजा है कि आज राजपुरा में पाए गए 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित टीबी से पीड़ित मरीज़ को सफल उपचार के पश्चात डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Post a Comment