बाजार में जाने पर ध्यान रखने वाली सावधानियां
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत आम नागरिकों को घर से बाहर जाते समय बरती जाने वाली सावधानियों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
इस संबंध में जारी सलाह में बताया गया है कि नागरिकों को हमेषा तीन परत/एन-95/सर्जिकल मास्क पहनना चाहिए अथवा अपने चेहरे को कपड़े से ढंकना चाहिए। बाजार जाते समय प्लास्टिक की चप्पल पहनें। बाजार में दूसरे व्यक्ति अथवा दुकानदार से कम से कम 6 फीट की दूरी रखें। घर के बाहर अनावश्यक वस्तुओं को न छुएं।
बाजार जाते समय हमेशा एक हैण्ड सेनेटाइजर (जिसमें 70 प्रतिशत एल्कोहल हो) की बोतल अपने साथ रखें और जहां कोई संदिग्ध वस्तु/स्थान बाजार में छूने की शंका हो तो तुरंत अपने हाथ सेनेटाइजर से साफ करना चाहिए। घर के बाहर अनावश्यक वस्तुओं को नहीं छूना चाहिए और घर के बाहर रहने पर अपने चेहरे को न छुएं।
बाजार से लाने वाले सामान को शरीर से दूर रखें। सामान प्लास्टिक की बाल्टी या डलिया में लाना ज्यादा सुरक्षित है। अगर एटीएम के उपयोग की आवश्यकता है तो एटीएम मशीन की बोर्ड को पहले सेनेटाइजर करे एवं एटीएम के उपयोग के बाद भी की बोर्ड को हैण्ड सेनेटाइजर (जिसमें 70 प्रतिशत एल्कोहल हो) से सेनेटाइज करें। अतिआवश्यक होने पर सप्ताह में एक अथवा दो बार ही बाजार जाना चाहिए।
Post a Comment