Public Vaarta

Latest Post

9 से 11 जुलाई तक छतरपुर शहर मे टोटल लॉकडाउन घोषित

छतरपुर :- छतरपुर जिले में लॉकडाउन घोषित" दूध की दुकाने सुबह 07 से 11 बजे तक और दवाइयों की दुकाने 24 घंटे खुली रहेंगी। इसके अतिरिक्त अन्य सभी गतिविधियां आगामी तीन दिनों तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।

12 जुलाई को रविवार होने के वजह से कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के पूर्व मे पारित किये गए आदेशानुसार छतरपुर जिले में प्रत्येक रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था अर्थात आगामी तीन दिवस तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।
#DMChhatarpur
#staysafestayhome
WhatsApp

हरपालपुर का वार्ड क्रमांक 1 कंटेनमेंट एरिया घोषित

छतरपुर :- कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71(1)(2) में निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए वार्ड क्रमांक 1, लहचूरा रोड, हरपालपुर तहसील नौगांव जिला छतरपुर को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। लहचूरा रोड हरपालपुर तहसील नौगांव जिला छतरपुर अंतर्गत जोगेन्द्र कुशवाहा के मकान से देवकी नंदन गुप्ता के मकान तक व देवकी नंदन गुप्ता के मकान से बसंत साहू के मकान तक कंटेनमेंट एरिया बनाया गया है। इसी के साथ एसडीएम श्री विनय द्विवेदी को कंटेनमेंट एरिया के इंसीडेंट कमाण्डर के रूप में नियुक्त किया गया है।

कन्टेनमेंट एरिया में सर्विलेंस हेतु दल का गठन किया गया है जिसमें एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही उक्त एरिया के समस्त निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना अनिवार्य रहेगा। कंटेनमेंट एरिया में सीएमएचओ द्वारा विशेष रैपिड रिस्पॉस टीम का गठन किया जाएगा।

उक्त क्षेत्र की एण्ट्री एक्जिट प्वाइंट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत स्क्रीनिंग की जाएगी। समस्त वार्डवार फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता जैसे एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एलएचबी एवं सुपरवाईजर टीम वाइज एपीसेंटर से घरों का भ्रमण कर जानकारी नोडल अधिकारी आईडीएसपी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। समस्त कोरोना संक्रमण के पॉजीटिव केस के परिजन/निकट सम्पर्क को होम क्वारेंटाइन कराया जाएगा, जिससे संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोका जा सके। इसी के साथ संदिग्ध संक्रमित कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करते हुए समस्त संबंधितों को होम क्वारेंटाइन कराया जाएगा, जिनको होम क्वारेंटाइन किया गया है उनका प्रतिदिन फॉलोअप लिया जाएगा, जब तक की सस्पेक्टेड केस की रिपोर्ट निगेटिव न आ जाए। इंसिडेंट कमाण्डर कंटेनमेंट एरिया का सेनेटाईजेशन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। कंटेनमेंट एरिया में कार्यरत समस्त कार्यकर्ता पीपीई प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करेंगे। 
WhatsApp

गरीबों को सस्ती बिजली देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
95 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा 623 करोड़ रूपये का लाभ !
---
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से 10 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को संबोधित किया
---
चीन का सामान न खरीदें : CM Madhya Pradesh श्री Shivraj Singh Chouhan

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीबों एवं निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली दिलवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कोरोना काल में सरकार बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे रही है। प्रदेश के लगभग 95 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 623 करोड़ रूपये का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल से वेब लिंकिंग के माध्यम से प्रदेश के 10 लाख से अधिक घरेलू, कृषि, उद्योग बिजली उपभोक्ताओं को संबोधित किया साथ ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुछ उपभोक्ताओं से बातचीत की।इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव श्री संजय दुबे, सचिव श्री आकाश त्रिपाठी उपस्थित थे।

100 रूपये का बिल आने पर 50 रूपये भुगतान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मार्च 2020 के ऐसे उपभोक्ता जो संबल योजना में शामिल हैं, जिनके बिल अप्रैल माह में 100 रूपये तक आये हैं, उन उपभोक्ताओं को आगामी 3 माहों में 100 रूपये तक बिल आने पर 50 रूपये ही बिल का भुगतान करना होगा। इस व्यवस्था के अंतर्गत लगभग 30 लाख 68 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे तथा लगभग 46 करोड़ रूपये की राशि का लाभ उपभोक्ताओं को मिल सकेगा।

 400 रूपये तक के बिल पर 100 रूपये का भुगतान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऐसे उपभोक्ता जिन्हें माह अप्रैल में 100 रूपये का बिल आया था किन्तु माह मई, जून एवं जुलाई में 100 से 400 रूपये के मध्य बिल आया है तो मात्र 100 रूपये ही बिल का भुगतान करना होगा। इस तरह लगभग 56 लाख उपभोक्ताओं को लगभग 255 करोड़ रूपये की राहत उपलब्ध करायी जायेगी।

400 रूपये से अधिक बिल पर आधा भुगतान

ऐसे उपभोक्ता जिनका बिल अप्रैल माह में 100 से 400 रूपये के मध्य आया था तथा माह मई, जून एवं जुलाई में 400 रूपये से अधिक आता है तो, ऐसे उपभोक्ता को बिल की आधी राशि का भुगतान करना होगा। शेष राशि के भुगतान के संबंध में बिलों की जाँच करने के उपरांत आगामी निर्णय लिया जायेगा। इसमें भी लगभग 183 करोड़ रूपये का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।

बिजली कर्मियों की सराहना की

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लॉकडाउन के समय में जब आप सभी लोग अपने घरों में थे, तब हमारे बिजली विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने लगातार बिना रूके आपके घरों में बिजली सप्लाई चालू रखी। आंधी बारिश के समय भी सभी विद्युतकर्मी आपकी सेवा में तत्पर हैं। वाकई ये हमारे कोरोना योद्धा है। इनका कार्य प्रशंसनीय है।

कृषि के लिए 10 घंटे व घर के लिए 24 घंटे बिजली

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार प्रदेश में कृषि कार्य के लिए 10 घंटे एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करा रही है।

बिजली उपभोक्ताओं से की बातचीत

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वी.सी. के माध्यम से अनूपपुर जिले के अनूपपुर वितरण केन्द्र के घरेलू उपभोक्ता श्री मनीष पनिका, सागर जिले के सुरखी वितरण केन्द्र के घरेलू उपभोक्ता श्री नर्मदा सिंह ठाकुर, ग्वालियर शहर के लक्ष्मीगंज वितरण केन्द्र की घरेलू उपभोक्ता श्रीमती अनिता कुशवाह, अशोकनगर जिले के अशोकनगर वितरण केन्द्र के  घरेलू उपभोक्ता श्री नारायण सिंह, मुरैना जिले के जौरा वितरण केन्द्र के घरेलू उपभोक्ता श्री संतोष यादव, धार जिले के कानवन वितरण केन्द्र के घरेलू उपभोक्ता श्री कपिल रामेश्वर, मंदसौर जिले के सुवासरा वितरण केन्द्र के घरेलू उपभोक्ता श्री नंदलाल प्रभुलाल, इंदौर जिले के धरमपुरी वितरण केन्द्र के उद्योग उपभोक्ता श्री अनिल जैन आदि से बातचीत की। सभी ने बिजली बिलों में राहत देने पर मुख्यमंत्री को हार्दिक धन्यवाद दिया।

#JansamparkMP
WhatsApp

 खजुराहो पुलिस ने जुआरीयों को पकड़ने का चलाया अभियान 
छतरपुर :- खजुराहो क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जुआ -सट्टा एवं नशे के कारोबार पर विराम लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ, जिला पुलिस उप अधीक्षक समीर सौरभ, एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के निर्देशन में खजुराहो थाना प्रभारी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह जोनवार के नेतृत्व में इन दिनों अपराधियों की धरपकड़ कर अवैध कार्यों पर विराम लगाने के उद्देश्य से तत्परता दिखाई जा रही है l
    इसी तारतम्य में अचनार के पास खजुराहो पुलिस के द्वारा जुआ खेल रहे कुछ जुआरियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक  229/ 220 जुआ एक्ट 13 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामला कायम किया गया है , जिसमें भागीरथ पटेल पिता बेटू पटेल पुरानी बस्ती खजुराहो, प्रतीक मिश्रा पिता अतुल मिश्रा विद्याधर कॉलोनी खजुराहो एवं अशोक सोनी पिता रामबाबू सोनी पुरानी बस्ती खजुराहो को ताश की गड्डी एवं 2250 रुपए नगद के साथ दो मोटरसाइकिल के सहित गिरफ्तार कर थाना खजुराहो ने मुहिम की शानदार शुरुआत की।
जो गाड़ियों को पकड़ने की इस कार्यवाही में खजुराहो थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जोनवार के अलावा आरक्षक राम शंकर सिंह, बृजेंद्र एवं अनिल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
WhatsApp

हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम परेथा में मिला कोरोना पॉजीटिव
छतरपुर :- हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम परेथा में मिला कोरोना पॉजीटिव मरीज , जानकारी मिलते ही ,नौगांव एसडीएम विनय दिवेदी ,तहसीलदार बीपी सिंह ,बीएमओ रविंद्र पटेल ,पटवारी हरनारायण शर्मा ,सहित मेडिकल टीम मौके पर।
55 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव के परिवार के सदस्यों एवं संपर्क में आये सात लोगों के मेडिकल टीम ने लिये सैम्पल सभी को किया होम क्वारन्टीन । 
कोरोना पॉजिटिव की ट्रेवल हिस्ट्री की पता कर राहा प्रशासन।

WhatsApp

दो और मरीज़ों ने कोरोना से जीती जिंदगी की जंग "
कोरोना योद्धाओं के जज्बे को सलाम : कलेक्टर
छतरपुर जिलेवासियों का जज्बा कोरोना महामारी के आगे झुकने वाला नहीं है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है जिले मे निरंतर डिस्चार्ज हो रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज़। आज सुबह दो और कोरोना संक्रमित मरीज़ों का सफल उपचार कर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

यह दोनों मरीज़ लवकुशनगर विकासखंड के ग्राम इटवा के निवासी हैं।स्वस्थ हुये सभी मरीजों ने इलाज के दौरान उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, चिकित्सकीय तथा अन्य सेवाओं की सराहना की। इसके लिये उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।
कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने प्रशासन, मेडिकल टीम, कोरोना योद्धाओं व सभी संक्रमित मरीज़ों के ज़ज़्बे और दृढ़ इच्छाशक्ति को सलाम किया। उन्होंने कहा की यही कारण है की सभी मरीज़ स्वस्थ होकर जल्द से जल्द अपने घर लौट पा रहे हैं। 

जिले में अभी तक 45 कोरोना संक्रमित मरीज़ पाए गए थे जिसमे से कुल 36 मरीज कोरोना वायरस को परास्त कर घर लौट चुकें हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 09 है।
WhatsApp

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

- रायकवार समाज ने किया महेश कश्यप का भव्य सम्मान
झांसी। रायकवार समाज का विकास सामाजिक एकता में ही निहित है। समाज के विकास के लिए हमें शिक्षा पर अभी और बल देने की आवश्यकता है। हमें आपसी  खींचतान, आपसी मतभेद को छोड़कर सामाजिक एकता के लिए काम करना चाहिए। यह विचार शनिवार को समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने रखे। 

बाहर लक्ष्मी गेट स्थित जिला  रायकवार समाज मंदिर में वे अपने स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। जिला  रायकवार समाज के तत्वाधान में आयोजित समारोह में भव्य स्वागत से गदगद महेश कश्यप ने कहा कि वे समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम को पूर्व पार्षद धीरज रायकवार, पार्षद आशीष रायकवार, राम कुमार  रायकवार, बबलू मंदिर अध्यक्ष, शोभाराम रायकवार, रामकिशन, एडवोकेट राजेंद्र रायकवार,गजराज रायकवार, महिंद्र रायकवार, भोलेनाथ, हरिराम रायकवार, नीतू राय कुमार, पत्रकार भूपेंद्र रायकवार आदि ने भी संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी आभार ज्ञापित किया।
WhatsApp

पथ व्यवसायियों को पुनः रोजगार से जोड़ने हेतु चलाया जाएगा अभियान
कोविड-19 से जिला छतरपुर के प्रभावित शहरी पथ व्यवसायियों को पुनः रोजगार से जोड़ने हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा असंगठित कामगारों के पंजीयन हेतु पोर्टल का शुभारम्भ किया जा चुका है। इसी क्रम में छतरपुर के समस्त पथ व्यवसायियों की जानकारी वर्ष 2012 में किए गए सर्वे के आधार पर हितग्राहियों का पोर्टल पर पंजीयन कराया जाना है। वर्ष 2012 में सर्वे के तहत चिन्हित व पंजीकृत हितग्राहियों की संख्या मंे कमी अथवा वर्तमान की स्थिति में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। जिसके अंतर्गत पुराने व्यवसायियों के नाम विशेष परिस्थितियों में हटाए भी जा सकते है तथा नवीन नामों को 08 से 25 जून तक चलाए जा रहे अभियान के माध्यम से जोड़ा भी जाएगा।

उक्त अभियान के द्वारा पात्र हितग्राहियों/व्यवसायियों के पोर्टल पर पंजीयन हेतु निकाय स्तर पर वार्ड वार दल का गठन कर पंजीयन का कार्य 25 जून तक पूर्ण किया जाना है। पंजीयन कार्य www.mpurban.gov.in/streetvendor पर किया जाना है। पंजीयन कार्य की मॉनीटरिंग व रिपोर्टिंग के लिए जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अतः शहरी असंगठित कामगारों के एकीकृत पोर्टल पर पंजीयन हेतु शासन से जारी दिशा निर्देश के प्रतियोजित कर कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा जिले के समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पंजीयन कार्य को 08 से 25 जून तक अभियान संचालित कर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर जिला स्तर पर नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी श्री निरंकार पाठक से संपर्क किया जा सकता है।
WhatsApp

"बुलंद हौसलों का बुंदेलखंड"
छतरपुर जिले में कोरोना को हराकर मरीजों के डिस्चार्ज होने का सिलसिला जारी :-
एक मशहूर कहावत "पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है" को सार्थक रूप दिया है, बुंदेलखंड स्थित छतरपुर के जिलेवासियों की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं बुलंद हौसलों ने और यहाँ के कोरोना योद्धा, डॉक्टर, मेडिकल टीम एवं जिला प्रशासन द्वारा निरंतर किये जा रहे प्रयासों एवं कड़ी मेहनत ने, जिसका नतीजा है कि 45 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिलने के बाद भी अभी तक कुल 34 मरीज कोरोना को परास्त कर स्वस्थ होने के उपरांत अपने घर वापस पहुंच चुकें हैं। प्रशासन के बेहतर प्रबंधन और इलाज की व्यवस्थाओं के कारण अभी तक कोरोना संक्रमण से किसी भी मरीज़ को जान की क्षति नहीं हुई है एवं सभी मरीजों की पहचान जल्द से जल्द कर उन्हें समय रहते बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है जिस कारण वह स्वस्थ हो पा रहे हैं।
जिला कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण पर उनकी जीत के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने कि जरुरत नहीं है बल्कि सावधानी और सतर्कता बरतने के साथ ही  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। मास्क, सेनिटाइज़र का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके ही हम स्वयं को, अपने परिवार को और आसपास के सभी लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं। सुरक्षित रहेंगे तभी स्वस्थ रहेंगे।

कोरोना को मात देकर आज डिस्चार्ज हुए 5 मरीज

छतरपुर में कोरोना के मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
इन मरीजों में से एक मरीज ग्राम पनागर, एक ग्राम कालापानी तथा तीन मरीज चंदला के शामिल है। स्वस्थ हुये सभी मरीजों ने इलाज के दौरान उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, चिकित्सकीय तथा अन्य सेवाओं की सराहना की। इसके लिये उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद भी दिया। 
WhatsApp

कमिश्नर ने फीवर क्लिनिक में पूछा “मुझे बुखार है, अब आप क्या करेंगे”, कमिश्नर एवं कलेक्टर ने फीवर क्लिनिक का किया निरीक्षण
 
उज्जैन 13 जून। उज्जैन संभाग कमिश्नर श्री आनन्द कुमार शर्मा एवं कलेक्टर श्री आशीष सिंह शनिवार को सिविल हॉस्पिटल जीवाजीगंज में स्थापित फीवर क्लिनिक में पहुंचे। कमिश्नर ने फीवर क्लिनिक का निरीक्षण किया एवं फीवर क्लिनिक में ड्यूटीरत डॉक्टर से सवाल किया कि “मुझे बुखार है, अब आप ये बतायें कि मेरा कितने प्रकार का टेस्ट होगा और अब आप क्या करेंगे। मरीजों को आप कैसे ट्रीट करते हैं।” डॉ.खुर्शीद लोहावाला ने बताया कि हम सर्वप्रथम फीवर क्लिनिक में आने वाले मरीजों की स्केनिंग करते हैं। टेम्प्रेचर नापते हैं। फीवर पाये जाने पर लक्षण के आधार पर दवाई देते हैं। आवश्यकता पड़ने पर अन्य टेस्ट भी करते हैं। मौके पर ही कमिश्नर श्री शर्मा की स्केनिंग की गई, उनका टेम्प्रेचर 97 डिग्री फेरेनहाइट पाया गया। कमिश्नर एवं कलेक्टर ने फीवर क्लिनिक का निरीक्षण कर रजिस्टर चेक किया। मरीजों के नाम एवं मोबाइल नम्बर का अवलोकन किया। दवा वितरण स्टाल एवं नेत्र परीक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने नेत्र परीक्षण केन्द्र में सीटिंग व्यवस्था चेंज करने के निर्देश दिये। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि यदि किसी मरीज में कोरोना के लक्षण परिलक्षित होते हैं तो उनका सेम्पल माधव नगर अस्पताल में भेजा जाता है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के समय फ्लू एवं अन्य रोग के इलाज हेतु फीवर क्लिनिक के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थाएं संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिये कि शत-प्रतिशत मरीजों के सेम्पल लिये जायें। कमिश्नर ने चिकित्सालय में डॉक्टर के नाम एवं मोबाइल नम्बर सम्बन्धी बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने मौके पर मौजूद मरीजों से कहा कि यदि उनमें कोई भी बुखार के लक्षण पाये जाते हैं तो वे घर में न बैठ जायें, अपितु अपने स्वास्थ्य की जांच करायें। कोरोना से लड़ाई लम्बी है, लेकिन उज्जैनवासी अपनी हिम्मत और हौसलों से ये लड़ाई जीतेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क एवं सेनीटाइजर का उपयोग करें। कमिश्नर ने सभी को हिदायत दी कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि फीवर क्लिनिक प्रात: 9 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित किये जा रहे हैं।

 तत्पश्चात कमिश्नर एवं कलेक्टर जिला सिविल चिकित्सालय में स्थापित फीवर क्लिनिक का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने फ्लू ओपीडी, सेम्पलिंग कक्ष एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर का निरीक्षण किया। बताया गया कि क्लिनिक में सर्दी, खांसी, जुकाम, फ्लू के मरीज जांच कराने हेतु आते हैं, किन्तु अपना सेम्पल देने से डरते हैं। कमिश्नर एवं कलेक्टर ने फीवर क्लिनिक में मौजूद 64 वर्षीय डॉ.जीएस धवन की सराहना की। डॉ.धवन हाल ही में कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए हैं। कमिश्नर एवं कलेक्टर ने डॉ.धवन की सराहना की कि उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति से कोरोना को मात दी, जो लोगों को प्रेरित करेगा। बताया गया कि क्लिन‍िक में आने वाले मरीजों के नाम एवं नम्बर पोर्टल में इन्द्राज किये जाते हैं।

 कमिश्नर एवं कलेक्टर तेजनकर हॉस्पिटल पहुंचे। तेजनकर हॉस्पिटल में भी फीवर क्लिनिक स्थापित किया गया है। फीवर क्लिनिक की जगह देखकर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिये कि छोटी जगह पर स्थापित फीवर क्लिनिक से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। जगह कम होने के कारण स्टाफ एवं मरीज दोनों ही असुरक्षित हो सकते हैं। अत: शेड लगाकर क्लिनिक संचालित किया जाये। कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिये कि दवाई के लिये मरीज को हॉस्पिटल के अन्दर न भेजा जाये, अपितु फीवर क्लिनिक में ही दवा उपलब्ध कराई जाये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि फीवर के मरीज एवं कोरोना के लक्षण वाले मरीज मिक्सअप न हो। दोनों को अलग-अलग रखा जाये। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना लक्षण प्राप्त मरीजों की रिपोर्ट माधव नगर अस्पताल भेजी जाती है। साथ ही प्रतिदिन आने वाले मरीजों का रिकार्ड रखा जाता है।

 निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अंकित अस्थाना, आयुक्त नगर निगम श्री क्षितिज सिंघल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद थे।
WhatsApp

छतरपुर पथ विक्रेताओं को मिलेगा 10 हजार रुपये का ऋण ।
छतरपुर :- नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा शहरी पथ विक्रेताओं, हाथ ठेला, फुटपाथ पर सभी प्रकार की साम्रगी बेचने वालो और मौची का काम करने वाले, फेरी लगाकर सब्जी, खाद्य़ सामग्री, जरुरी सामान बेचने वाले व्यक्ति मुख्यमंत्री शहरी असंगठित कामगार एकीकृत पोर्टल पर अपना पंजीयन स्वयं करा सकते है। एमपी ऑनलाइन कियोस्क अथवा नगरपालिका में डाकघर के सामने संचालित खिड़की पर भी 25 जून 2020 तक निःशुल्क पंजीयन कराया जा सकता है। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, समग्र आईडी बचत बैंक खाता, पूर्व का पंजीयन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नम्बर जरुरी है।
 सीएमओ श्री अरुण पटेरिया ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में पथ विक्रय कार्य करने वाले सभी नवीन और पूर्व से नगरपालिका में पंजीकृत पथ विक्रेताओं को ऑनलाइन पंजीयन कराना जरुरी है। ऑनलाइन पंजीकृत और पात्र पथ व्यवसायियों को प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) के जरिए 10 हजार रुपए की कार्यशील पूँजी के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
WhatsApp

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित
छतरपुर :- पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल वर्ष 2019-20 पर विद्यार्थियों के ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 जून 2020 निर्धारित की गई है। 

विभाग के सहायक संचालक डॉ. नारायण सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को नियत तिथि तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है। शैक्षणिक संस्थाओं को पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन अनिवार्य रूप से समयावधि में प्राप्त कर शत-प्रतिशत स्वीकृति और वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।   
WhatsApp

*बिजावर विधानसभा  के झमटुली गांव के आदिवासी भोजन को तरस रहे*

*गरीबों को न राशन मिला, न मिल रहा काम*
छतरपुर। सरकार भले ही यह कहती हो कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के समुचित उपाय किए गए हैं लेकिन हकीकत कुछ और है। ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे मजदूर काम के लिए तरस रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें भोजन भी नसीब नहीं हो रहा। कई ऐसे आदिवासी हैं जो दिन में सिर्फ एक वक्त के भोजन पर जीवन-यापन कर रहे हैं। 

राजनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झमटुली के आदिवासियों का दर्द सुनकर कोई भी आहत हो सकता है। यहां के आदिवासी महानगरों से बीमारी से बचने के लिए अपने घर तो आ गए लेकिन यहां वे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इतना ही नहीं अब उनका राशन भी खत्म हो चुका है जिससे वे भूखे पेट जीने को भी मजबूर हैं। कल्याणी तीजाबाई आदिवासी ने बताया कि तीन माह पहले उन्हें राशन मिला था। परिवार में 6 लोग हैं, राशन खत्म हो चुका है। ऐसी स्थिति में कभी खाना खा लिया तो कभी भूखे पेट ही सो जाते हैं। वहीं लखन आदिवासी का कहना है कि जबसे बाहर से आए हैं तबसे खाली पेट बैठे हैं। राममिलन आदिवासी, नोनेलाल आदिवासी, गंसीबाई, हक्कू अहिरवार सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा ऐसे गरीब हैं जो दो वक्त की रोटी के संकट से जूझ रहे हैं। गरीबों का कहना है कि वोट लेने के लिए नेता उनके दरवाजों पर बार-बार आते हैं लेकिन जब उन पर विपत्ति आई है तो कोई हाल जानने भी नहीं आ रहा। 

दिव्यांग दम्पत्ति का जीवन भीख पर निर्भर

झमटुली के रहने वाले भगोले आदिवासी नेत्रहीन हैं और उनकी पत्नि दिव्यांग हैं। दोनों एक दूसरे का सहारा बनकर काम करते हैं। चूंकि उनकी कोई संतान नहीं है इसलिए वे गांव में ही लोगों से भीख मांगकर अपना पेट भरते हैं। भगोले आदिवासी ने बताया कि उसे अब तक कोई सुविधा नहीं मिली। गांव के लोग जो भी सामग्री देते हैं उसी से पेट भरते हैं।
WhatsApp

पात्र हितग्राहियोंं को रोजगारमूलक गतिविधियों से करें लाभांवित : कलेक्टर
छतरपुर :- कलेक्टर ने एनआरएलएम और मनरेगा योजना की समीक्षा की

रोजगारमूलक गतिविधियों से पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जाए। कोविड-19 के दरम्यान छतरपुर जिले में प्रवासी मजदूरों का बड़ी संख्या में आगमन हुआ है। इन्हें यथासंभव अपने ग्राम में ही रोजगार देना शासन की प्राथमिकता है। यह बात कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभागार में एनआरएलएम और मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एनआरएलएम की स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा वैश्विक महामारी के दौरान किए गए कार्य की केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। 
सभी लक्षित परिवारों के अलावा बीपीएल महिलाओं को भी समूह से जोड़ा जाए। समूह के लक्ष्य के विरूद्ध प्रगति की समीक्षा के दौरान बैंक लिंकेज टारगेट पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कलस्टर आधारित गतिविधियों की समीक्षा के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की अद्यतन तकनीक एवं नवाचार के जरिए विपणन नीति कराने के लिए कहा। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्त्रोतों के जरिए रोजगार गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं को जरूरी प्रशिक्षण प्रदान कराने और बारह ग्राम पंचायतों में गौ-शाला का संचालन तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने विकासखण्ड स्तर पर अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने की सख्त हिदायत देते हुए सरपंच और सचिवों के कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा। 

वेतन आहरण के लिए जनपद पंचायत सीईओ का प्रतिवेदन जरूरी

कलेक्टर ने एनआरएलएम के विकासखण्ड स्तरीय अमले द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कहा कि अब संबंधित जिला पंचायत सीईओ द्वारा कार्य मूल्यांकन के आधार पर ही संबंधित कर्मचारी का वेतन आहरित किया जाएगा। जनपद पंचायत सीईओ और जनपद के सहायक यंत्री द्वारा संयुक्त रूप से कार्य की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। 

कलेक्टर ने कहा कि एनआरएलएम परियोजना के तहत विभिन्न कार्यों में मनरेगा योजना के तहत पात्र लोगों को कार्य करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पात्र व्यक्तियों के चिन्हांकन का कार्य तत्काल किया जाए। कार्य के दौरान मशीनों का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां बनाने के निर्देश भी दिए। 

स्वच्छाग्रही ग्रामीणों को करें जागरूक

कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ से स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय उपयोग के लिए ग्रामीणजनों को जागरूक करने के लिए स्वच्छाग्रहियों को निर्देशित करने के लिए कहा। प्रवासी मजदूरों के जॉब कार्ड बनाने, पुराने और अधूरे कार्य पूरा कराने, निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने सहित मनरेगा योजना में परम्परागत कार्याें के साथ ही अन्य उपयोगी कार्यों को शामिल करने, सेक्टर स्तर पर बैठक कर कार्ययोजना बनाने, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, तकनीकी समस्या का निराकरण कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहीवार सूची तैयार करने सहित लापरवाह क्रियान्वयन एजेंसी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। 

रोजगार सेतु एप में पंजीयन कराने के निर्देश 

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक के अवसर पर कहा कि शासन की मंशानुसार वर्तमान में कोविड-19 से बचाव के साथ ही पात्र व्यक्तियों को रोजगार भी उपलब्ध कराना है। 
सभी जनपद पंचायत सीईओ कुशल और अकुशल श्रमिकों का एप में पंजीयन सुनिश्चित कराएं। इसके जरिए चिन्हांकन में मदद के साथ ही संबंधी व्यक्ति को पात्रतानुसार रोजगार मिल सकेगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु चन्द्र सहित सभी जनपद पंचायत सीईओ और संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 
WhatsApp

11 साल की बच्ची ने जीती कोरोना से जंग"कोरोना को हराकर घर वापस लौटी छतरपुर की छोटी योद्धा !!
जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड से आज 11 वर्षीय कोरोना संक्रमित बालिका को सफल उपचार के पश्चात डिस्चार्ज कर दिया गया है। डिस्चार्ज की गई बच्ची ग्राम कूँड़ की निवासी हैं। चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ ने स्वस्थ बच्ची को उत्तम स्वास्थ्य एवं अच्छे भविष्य की शुभकामनाओं के साथ तालियां बजाकर भावपूर्ण विदाई दी। 

छतरपुर जिले के कोरोना योद्धा, डॉक्टर, मेडिकल टीम एवं प्रशासन द्वारा निरंतर किये गए प्रयासों के कारण जिले मे कोरोना संक्रमित मरीज़ की पहचान जल्द से जल्द कर उन्हें समय रहते बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। 

जिले में अभी तक 41 कोरोना संक्रमित मरीज़ पाए गए थे जिसमे से कुल 28 मरीज कोरोना वायरस को परास्त कर घर लौट चुकें हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 13 है
WhatsApp

छतरपुर में मिले कोरोना के 5 नए केस
छतरपुर :- छतरपुर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.विजय पथोरिया द्वारा अवगत कराया गया है कि आज प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में 5 और कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए हैं। 
इस प्रकार अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 41 हो गई है और एक्टिव कोरोना पाॅजिटिव मरीज की संख्या 14 हो गई है। प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार पांचों कोरोना पाॅजिटिव मरीज गौरिहार क्षेत्र के निवासी है।
WhatsApp

श्रद्धालुओं  के लिए अच्छी खबर : कल से खुलेंगे श्री जटाशंकर धाम
श्रद्धालु केवल ऑनलाइन बुकिंग अथवा टोकन के आधार पर कर सकेंगे दर्शन
 
छतरपुर :- बिजावर अनुविभागीय अधिकारी श्री डी.पी.द्विवेदी द्वारा अवगत कराया गया है कि केंद्र सरकार और राज्य शासन द्वारा जारी कि गई गाइडलाइन के अंतर्गत 8 जून से श्री जटाशंकर धाम खोलने का निर्णय लिया गया है। लेकिन कोविद -19 महामारी का खतरा अभी भी बने रहने के कारण और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य हित, श्रद्धा एवं लोक शांति बनाये रखने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं, धार्मिक प्रतिष्ठानों एवं पूजा-स्थलों पर कार्यरत व्यक्तियों तथा आगंतुकों को आवश्यक सावधानियों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

जटाशंकर ट्रस्ट से ऑनलाइन बुकिंग कराकर अथवा टोकन प्राप्त करने के उपरान्त ही दर्शन करने के लिए प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश के समय बुकिंग का टिकट/मैसेज/टोकन और फोटोयुक्त परिचय-पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। मंदिर परिसर मे श्रद्धालुओं में दो गज़ कि दुरी बनाये रखना,चेहरे को मॉस्क या फेस कवर से ढांकना अनिवार्य रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। मंदिर में घंटी बजाने, फूल, नारियल, अगरबत्ती, चादर आदि चढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंदिर परिसर में बिना थर्मल स्क्रीनिंग और आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड किये बिना प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 
धार्मिक प्रतिष्ठान द्वारा परिसर की बार-बार सफाई और विसंक्रमण सुनिश्चित कराइ जाएगी साथ ही कर्मचारियों और आगंतुकों द्वारा छोड़े गये मॉस्क आदि का समुचित निपटान सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp

आज उम्मीदों की नयी सुबह के साथ सूरज निकला..

7 मरीज़ों ने कोरोना से जीत के साथ की दिन की शुरुआत..
छतरपुर : आज की सुबह छतरपुर के लिए अच्छी खबर का पैगाम लेकर आई।  जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड से 7 कोरोना संक्रमित मरीज़ों को सफल उपचार के पश्चात डिस्चार्ज कर दिया गया है।

डिस्चार्ज किये गए मरीज़ों में 5 ग्राम कालापानी, एक ग्राम पनागर और एक खजुराहो के निवासी हैं। चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ ने स्वस्थ हुये मरीजों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी। डिस्चार्ज किये गए मरीज़ अभी भी कुछ दिन सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे। 

छतरपुर जिले के कोरोना योद्धा, डॉक्टर, मेडिकल टीम एवं प्रशासन द्वारा निरंतर किये गए प्रयासों के कारण जिले मे कोरोना संक्रमित मरीज़ की पहचान जल्द से जल्द कर उन्हें समय रहते बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
 
जिले में अभी तक 36 कोरोना संक्रमित मरीज़ पाए गए थे जिसमे से कुल 27 मरीज कोरोना वायरस को परास्त कर घर लौट चुकें हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 9 है।
WhatsApp

"कोरोना से जीता टी.बी. का मरीज़"
छतरपुर :-कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य कर्मियों तथा जिला प्रशासन की टीम ने कोरोना योद्धा के रूप में पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया है और कर रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज एक टीबी पीड़ित मरीज़ मात्र 10 दिनों में कोरोना को मात देकर घर वापस लौट सका है। 
टीबी और कोरोना दोनों बीमारी में लंग्स पर बुरा असर पड़ता है और ऐसे मे कोरोना संक्रमित व्यक्ति अगर टीबी का मरीज़ हो तो  स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। कुछ इसी तरह का केस  छतरपुर जिला प्रशासन के सामने आया जब ग्राम राजपुरा में पाया गया कोरोना संक्रमित मरीज़ टीबी का पेशेंट निकला। इन गंभीर हालातों में भी स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात सेवा भाव को पूर्ण करने के उद्देश्य से पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ उक्त मरीज़ का इलाज किया जिसका नतीजा है कि आज राजपुरा में पाए गए 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित टीबी से पीड़ित मरीज़ को सफल उपचार के पश्चात डिस्चार्ज कर दिया गया है।
WhatsApp

छतरपुर जिले में सशर्त खुल सकेंगी पान की दुकानें एवं गुमटियां
छतरपुर :-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा आमजन की रोजगारमूलक सुविधाओं के दृष्टिगत छतरपुर जिले में पान का विक्रय करने वाली दुकानें/गुमटियां खोले जाने संबंधी आदेश जारी किया गया है। आदेश में उल्लेख है कि पान का विक्रय बंद पैकेट में करना होगा। 

इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटखा, तम्बाकू, पान मसाला आदि का सेवन करना एवं थूकना प्रतिबंधित रहेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है, जो कि आगामी 30 जून तक प्रभावशील रहेगा।

आदेश के उल्लंघन पर संबंधित के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, महामारी अधिनियम एपीडेमिक एक्ट 1897, मध्य प्रदेश एपीडेमिक डिसीजेज (कोविड-19) विनियम 2020 तथा म.प्र. पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71 के प्रावधानों के तहत दण्डनीय कार्यवाही की जाएगी। 
WhatsApp

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget